News Details

Home News Details
Jharkhand Portal, Ranchi | Jul 02, 2025

रांची को मिला जाम से निजात! 3 जुलाई को नितिन गडकरी करेंगे रातू रोड फ्लाईओवर का उद्घाटन

झारखंड की राजधानी रांची को ट्रैफिक जाम की समस्या से बड़ी राहत मिलने जा रही है। केंद्र सरकार और राज्य सरकार के संयुक्त प्रयास से रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण पूरा हो गया है, जिसका उद्घाटन 3 जुलाई को केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी द्वारा किया जाएगा।

इस मौके पर मुख्य समारोह रांची के OTC ग्राउंड में आयोजित किया गया है। यहां भव्य वाटरप्रूफ पंडाल बनाया गया है जिसमें 10,000 से अधिक लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। गडकरी जी का स्वागत पारंपरिक ‘अह लोटा पानी’ से किया जाएगा।

=> कार्यक्रम का विवरण:

  • दिनांक: 3 जुलाई 2025

  • समय: दोपहर 12:00 बजे

  • स्थान: OTC ग्राउंड, रांची

  • मुख्य अतिथि: श्री नितिन गडकरी, केंद्रीय मंत्री

  • विशेष उपस्थिति: संजय सेठ, सांसद रांची एवं रक्षा राज्य मंत्री

=> कॉरिडोर की खास बातें:

  • कुल लंबाई: लगभग 3.5 किलोमीटर

  • निर्माण लागत: ₹400 करोड़

  • यह फ्लाईओवर सीधे OTC ग्राउंड से लेकर जाकिर हुसैन पार्क (कचहरी) तक फैला हुआ है।

  • अब यह रास्ता जो पहले 1 घंटे में तय होता था, अब सिर्फ 5 मिनट में पूरा होगा।

=> क्या बोले सांसद संजय सेठ:

“रातू रोड राजधानी के लिए एक व्यस्त मार्ग है। ग्रामीण इलाकों से आने वाले हजारों लोग इसी रास्ते से शहर में प्रवेश करते हैं। एलिवेटेड कॉरिडोर रांची की जनता के लिए बड़ी सौगात है।”

=> मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिया झारखंड को बड़ा तोहफा:

राज्य सरकार के सहयोग से यह प्रोजेक्ट समय पर पूरा हुआ है, जिसे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राजधानी के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है।

=> अपडेट रहने के लिए जुड़े रहें:

=> www.jharkhandportal.com – जहां मिलती हैं झारखंड की हर छोटी-बड़ी ख़बर सबसे पहले।